ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) एक ऐसी शांत प्रकृति की बीमारी है जिसके लक्षण सामान्यत: जल्दी से दिखाई नहीं देते हैं। शरीर में कैल्शियम (Calcium) की कमी होना ऑस्टियोपोरोसिस का प्रमुख कारण है।
ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) – About Osteoporosis in Hindi
ऑस्टियोपोरोसिस में अस्थि खनिज घनत्व (BMD) कम हो जाता है, हड्डियां खोखली व कमजोर पड़ने लगती हैं और हल्का दबाव पड़ने पर टूट जाती हैं| ऐसी स्थिति में हड्डी का फिर से जुड़ना मुश्किल हो जाता है। ऑस्टियो आर्थराइटिस में कार्टिलेज (Cartilage) अपनी इलास्टिसिटी (Elasticity) खो देता है।
महिलाओं में होती हैं अधिक समस्या
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है। उम्र के साथ साथ महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजोन का स्तर का घटता जाता है और उनमें ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका बढ़ने लगती है। रजोनिवृत्ति वाली प्रत्येक तीसरी महिला इस बीमारी से पीड़ित है। बीमारी होने के दौरान इसका जल्द पता नहीं चलता। जब हड्डियों में तकलीफ होती है तो डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चलता है कि वे ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से ग्रस्त हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) के लक्षण – Osteoporosis Symptoms in Hindi
- अगर बहुत जल्दी थक जाते हों
- खासकर सुबह के वक्त कमर में फैला हुआ दर्द हो
- शरीर में बार-बार दर्द होता हो
- समस्या बढ़ने पर छोटी-सी चोट फ्रैक्चर की वजह हो सकती है
ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) के कारण – Osteoporosis Causes in Hindi
- वंशानुगत – अगर पारिवारिक इतिहास हो तो इस बीमारी के होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
- डाइट- ऐसी डाइट लेना जिसमें जिसमें प्रोटीन और कैल्शियम की कमी हो वह भी ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) को बढ़ावा देती है।
- डायबीटीज, थाइराइड जैसी बीमारियों की दवाई कैल्शियम का अधिक अवशोषण (Absorption) करती है, यह चीज भी कई बार बीमारी को बुलावा देती है।
- छोटे बच्चों का बहुत ज्यादा सॉफ्ट डिंक्स पीना भी एक कारण है।
- आरामपसंद- जिनकी दिनचर्या ज्यादा क्रियाशील ना हो, उनको भी इस बीमारी से खतरा होता है।
- सिगरेट/ शराब सेवन- नशायुक्त व्यक्तियों में कैल्शियम ग्रहण करने की क्षमता कम होती है। ऐसे लोगों को भी यह रोग हो सकता है।
- वजन- जो अत्यधिक दुबले होते हैं उन्हें भी इस बीमारी से बचकर रहना चाहिए।
- बढ़ती उम्र – 50 वर्ष से अधिक के पुरुष व महिला को इसका जोखिम अधिक होता है।
- दवाइयों का सेवन- ऐसी बीमारियाँ जहाँ मरीज को स्टेराइड व हार्मोन की दवाइयाँ लेनी पड़े, उन दवाइयों के कारण भी कई बार यह बीमारी सामने आ जाती है।
ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज – Osteoporosis Treatment in Hindi
ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव का सबसे बढिया तरीका सही डाइट लेना होता है। इसके लिए निम्न बिंदूओं पर ध्यान देना आवश्यक है।
- भोजन में कैल्शियम के अलावा विटामिन, प्रोटीनयुक्त चीजों खानी चाहिए।
- दूध, दही, पनीर व अंडे का सेवन करना चाहिए।
- नियमित व्यायाम करना चाहिए।
- सुबह की धूप का सेवन लाभदायक होता है।
- शराब और किसी अन्य नशे से दूर रहना चाहिए।