पेनिस का साइज – Penis Size in Hindi

0
13

बीस से चालीस साल की उम्र के ज्यादातर पुरुष, अपने पेनिस की साइज (Penis Size) को लेकर शंका में रहते हैं कि कहीं उनके लिंग (Ling) का साइज छोटा तो नही है। इसके कारण उनमें हीन भावना आम समस्या है। इस विषय में पुरुष अपने डॉक्टर से भी खुलकर बात नही करते हैं। यह एक तरह की सेक्स समस्या (Sex Problem) है। अधिकतर पुरुषो का लिंग का साइज सामान्य होता है। हालांकि, लिंग के साइज को लेकर लोगों में भ्रांतियां (Misconceptions) ज्यादा है। 

 लिंग का साइज के बारे में – Size of Penis in Hindi

एक अध्ययन के अनुसार, केवल 0.6 % लोगो में लिंग का साइज सामान्य से छोटा होता है और लगभग इतने ही प्रतिशत लोगो के लिंग का साइज सामान्य से बड़ा होता है। शिथिलावस्था में एक औसत पुरुष के लिंग का आकार 3.5 से 3.9 इंच (टिप से बेस तक) तक हो सकता है। 

जबकि सेक्स उत्तेजना के समय पर औसत पुरुष के लिंग की लंबाई 5.8 इंच से लेकर 6 इंच (टिप से बेस तक) तक हो सकती है। लिंग का आकार उम्र के दूसरे 20 साल की उम्र तक ही बढ़ता है लेकिन इसके बाद इसका बढ़ना रुक जाता है।

पेनिस का साइज का इलाज – Penis size Treatment in Hindi

पेनिस (Penis) में अगर रक्त संचार सही रहे तो लिंग का आकर बड़ा प्रतीत होता है। कुछ सामान्य बातों को अपनी रोज़ाना की जिंदगी में शामिल करके रंक्त संचार को बढ़ाया जा सकता है-

  • नियमित व्यायाम
  • उचित आहार लें
  • सब्जियां और फल
  • तनाव रहित जीवनशैली
  • योग आसान 
  • पेनिस पंप – आमतौर पर माना जाता है कि पेनिस पंप पेनिस की साइज को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि इसका हमेशा प्रयोग खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here