रायबरेली के बारे में जानकारी – Raebareli in Hindi

0
15

उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर को अंग्रेजों ने सन् 1858 में बसाया था। माना जाता है कि इस शहर को “भर” (एक समुदाय) द्वारा खोजा गया था और उन्ही के नाम से इसे “भरौली” या “बरौली” कहा जाता था। जिसे बाद में बदलकर बरेली किया गया। शहर में ही स्थित एक गाँव राही से बने शब्द “राय” को बरेली से जोड़कर इसे अंततः रायबरेली कर दिया गया। राय उपसर्ग के पीछे एक और कथा प्रचलित है जिसमें कहा जाता है कि उस समय के कायस्थ मुखियाओं को “राय” की उपाधि दी जाती थी, जिसके फलस्वरूप शहर का नाम रायबरेली किया गया। साईं नदी के तट पर स्थित यह शहर, उत्तर प्रदेश राज्य का व्यापारिक प्रदेश भी है। डलमऊ, इंदिरा गाँधी स्मारक वानस्पतिक उद्यान (Botanical Garden), समसपुर पक्षी विहार, बेहटा पुल, नसीराबाद, जायस आदि यहाँ के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

रायबरेली कैसे पहुंचें –

रायबरेली हवाई अड्डा शहर का निकटतम हवाई अड्डा है। रायबरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन से रायबरेली पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर दिल्ली, जयपुर शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

रायबरेली घूमने का समय –

रायबरेली घूमने का उचित समय अक्टूबर से जनवरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here