नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के घर में शादी की शहनाई गूंज चुकी है उनके बड़े भाई ने शादी कर है। जो की एक यूट्यूब हैं उन्हें ट्रिगर्ड इंसान के नाम से जाना जाता है। हालांकि उनका असली नाम निश्चय मल्हान है। अब वो शादी के बंधन में बंध गए है। अब उनकी शादी की तस्वीर लगातार वायरल हो रही है और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
निश्चय मल्हार ने शेयर की तस्वीरें
निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौड़ संग सात फेरे लिए। कपल ने खुद अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है।अपनी इन फोटोज के कैप्शन में कपल ने फॉरएवर लिखा है। आपको बता दें कि, निश्चय और रुचिका की पहली मुलाकात 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। पिछले साल दिसंबर में उनकी इंगेजमेंट भी हुई थी। बता दें कि, निश्चय मल्हान एक यूटूबर है वो अक्सर नई नई वीडियो से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी रुचिका राठौर भी कंटेंट क्रिएटर और वीडियो एडिटर हैं। वह ब्यूटी फैशन सेंस और लाइफस्टाइल के वीडिये के लिए पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर रुचिका के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
ऐसा था कपल का लुक
शादी के दिन रुचिका ने लाल रंग का लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। उन्होंने पारंपरिक ब्राइडल बन के बजाय खुले बालों का स्टाइल चुना। वहीं, निश्चय ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी, जिसमें वह हैंडसम दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर इस जोड़े को उनके फैंस और कई प्रसिद्ध यूट्यूबर्स से बधाइयां मिल रही हैं।
भाई अभिषेक मल्हार ने भी शेयर किया पोस्ट
बड़े भाई निश्चय मल्हान की शादी के बाद अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए स्टोरी लगाई है। तस्वीर के साथ फुकरा इंसान ने कैप्शन भी लिखा, शादी शुदा ट्रिगु।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channel